भारत
45 साल के युवक ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा जेल
Nilmani Pal
24 Jan 2021 5:55 PM GMT

x
घटना के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।
जनता से रिश्ता वेब डेस्क। भिण्डः देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं से छेड़ाछाड़ और रेप के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र से भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां 45 साल के अधेड़ ने 6 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला लहार थाना क्षेत्र का है, जहां इलाके के एक गांव में 45 साल के अधेड़ ने गांव की एक मासूम को हवस का शिकार बनाया है। बताया गया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जिसे आरोपी बहला फूसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Nilmani Pal
Next Story