भारत

45 वर्षीय व्यक्ति की हार्टअटैक से हुई मौत

Santoshi Tandi
3 Nov 2023 5:45 PM IST
45 वर्षीय व्यक्ति की हार्टअटैक से हुई मौत
x

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली सेऊ पंचायत के भदरोग गांव में गेहूं बीज रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणजीत सिंह निवासी गांव भदरोग डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह अन्य लोगों के साथ खेत में गेंहू की बिजाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह खेत से अपने घर गेहूं का एक और बैग लाने गया, तभी उसे छाती में दर्द उठा और वह सीढि़यों पर गिर गया।

जिसके बाद उसे इलाज के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी चंद्रपाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परजिनों को सौंप दिया गया है।

Next Story