भारत
बिजनौर में पुरानी रंजिश के चलते शख्स की पीट-पीटकर हत्या
jantaserishta.com
26 March 2024 11:32 AM IST

x
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव हरेवली में पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम शेरकोट थाना पुलिस को 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
मृतक की पहचान हरेवली गांव के राजकुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज की गई। इसमें गांव ही रहने वाले राजेंद्र, किशन, संजय, रोहित, अर्जुन और रामगोपाल को नामजद किया गया।
अफजलगढ़ क्षेत्राधिकारी (सीओ) अर्चना सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे जिससे आशंका है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई होगी। आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीओ ने कहा कि आरोपी राजेंद्र, किशन, संजय, रोहित, अर्जुन और रामगोपाल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





