भारत

45 दिन की बच्ची को किया गया किडनैप, पुलिस को ऐसे मिली सफलता!

jantaserishta.com
13 March 2022 3:34 PM IST
45 दिन की बच्ची को किया गया किडनैप, पुलिस को ऐसे मिली सफलता!
x

DEMO PIC

पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस पर एक्शन लिया.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने किडनैप हुई 45 दिन की बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से शिकायत के महज तीन घंटों के अंदर आजाद करवाया. दरअसल, पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी कि उसकी बच्ची को भावना नामक महिला अपने कुछ साथियों के साथ झुग्गी से उठा ले गई है. पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस पर एक्शन लिया.

पंजाबी बाग इलाके के एसीपी और एसएचओ के निर्देशन में एक टीम बनाई गई. बच्ची की बरामदगी के लिए जिले के आपरेशन सेल और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड के तेजतर्रार अफसरों को भी इस टीम में शामिल किया गया और छानबीन के दौरान टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इस अपहरण में शामिल आरोपियों की पहचान की.
जिले के डीसीपी पश्चिम घनश्याम बंसल की मानें तो पुलिस की तत्परता के कारण बच्ची को अपहरण की घटना के महज 3 घंटे के भीतर ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया और फिर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया.
इस मामले में पुलिस ने किशनगंज की रहने वाली 28 वर्षीय भावना, शकरपुर निवासी 50 वर्षीय रेखा जैन, मौजपुर निवासी 38 वर्षीय बबीता जैन और किशनगंज निवासी 29 वर्षीय पवन को गिरफ्तार किया है. DCP से मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है की भावना का मिसकैरेज हुआ था और उसने पूछताछ में पुलिस को यही बताया कि इस बच्चे का अपहरण उसने खुद के लिए किया था. भावना और पीड़ित परिवार के बीच पहले से कोई जान पहचान नहीं थी. भावना एनजीओ में काम करने वाली महिला के तौर पर बच्चे को कपड़े देने के बहाने उसके घर गई थी और बच्चे का किडनैप कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story