भारत

थोक सप्लायर से मिलावटी चाय से भरी 'टाटा टी' के 4370 नकली पैकेट बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
30 Sept 2021 6:29 AM IST
थोक सप्लायर से मिलावटी चाय से भरी टाटा टी के 4370 नकली पैकेट बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
जाने क्या है पूरा माजरा

चंडीगढ़: अगर आप भी सुबह सुबह चाय पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं. बाजार में देश की जानी मानी कंपनी के नाम पर नकली चाय धड़ल्ले से उतारी जा रही है. ताजा मामले में पंचकुला सेक्टर 20 में पुलिस ने मंगलवार को एक थोक सप्लायर से मिलावटी चाय से भरी 'टाटा टी' के 4370 नकली पैकेट बरामद किए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने थोक दुकान के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा टी के पैकेट में मिलावटी चाय बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए थोक सप्लायर की दुकान पर छापा मारा था. जहां से पुलिस को 4370 नकली पैकेट बरामद हुए और एक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में थोक सप्लायर दुकान के मालिक मनीष कुमार, उसके भाई विनोद, तीन प्रबंधकों अर्जुन, कुलदीप और साजिद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार प्रबंधक की पहचान साजिद के रूप में की है, जो कुंडी में 'श्री महाबीर सेल्स' की थोक दुकान संचालित करता था. उनका अनुमान है कि यह धोखाधड़ी करीब 10-12 लाख रुपये की है.
पुलिस ने बरामद किए 4370 नकली पैकेट
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी की मानें तो मिलावटी चाय को टाटा टी की पैकेजिंग में बेचा जा रहा था. वहीं पुलिस ने थोक सप्लायर के गोदाम से 250 ग्राम और 500 ग्राम के 4370 नकली पैकेट बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में आगे जांच करते हुए कच्चे माल की खरीद कहां कहां से हो रही थी इसकी जांच कराई जा रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, नकली चाय के सप्लायर पंचकुला और जीरकपुर और डेराबस्सी के पड़ोसी इलाकों में मिलावटी चाय की आपूर्ति करते थे. बता दें कि हाल ही में पुलिस ने एक ही सप्लायर से डेटॉल, हार्पिक, सेवलॉन जैसे लोकप्रिय ब्रांड के नाम से बेचे जा रहे विभिन्न प्रकार के नकली माल बरामद किए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story