भारत
रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाते हुए 4,306 यात्री पकड़े गए, इतने लाख वसूले गए
jantaserishta.com
24 March 2023 9:38 AM IST

x
स्टेशनों और ट्रेनों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
हाजीपुर (आईएएनएस)| पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल अप्रैल से इस साल फरवरी तक 4306 यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि रेलवे ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने हेतु हर संभव कदम उठा रही है और यात्रियों से ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा करती है।
इसके बावजूद कुछ यात्रियों द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हैं। इसे रोकने हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से जुर्माना भी वसूल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल, 2022 से फरवरी, 2023 तक 4306 यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया तथा उनसे जुर्माने के रूप में 9 लाख 63 हजार 500 रुपए वसूल किये गये।
उन्होंने बताया कि केवल फरवरी महीने में पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए 245 यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे जुर्माने के रूप में 56 हजार 500 रुपये वसूल किये गये।
Tagsपूर्व मध्य रेलवेरेलवेरेलवे न्यूज़स्टेशनस्टेशनों पर गंदगीट्रेनeast central railwayrailwayrailway newsstationdirt at stationstrain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





