बढ़ रहा ग्राफ! भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4270 नए मामले

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों (Covid-19) में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4270 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 15 लोगों ने इस घातक बीमारी की वजह से अपनी जान गंवा दी है. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 4,270 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,31,76,817 हो गई. वहीं, 15 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,692 पर पहुंच गई. इसके अलावा देश में रविवार तक कोराना रोधी टीकों की 1,94,09,46,157 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने यह जानकारी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





