भारत
श्रीकाकुलम में मिले 42 देसी बम, इलाके में फैली सनसनी...असली आरोपी फरार
Shubhra Nandy
7 March 2021 6:44 AM IST

x
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के एक गांव के घर में 42 देसी बम पाए जाने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीकाकुलम (Srikakulam) जिले के एक गांव (Village) के घर में 42 देसी बम (Desi Bomb) पाए जाने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. जिले के पलासा क्षेत्र के डीएसपी (DSP) शिवरामी रेड्डी ने कहा कि तलाशी के दौरान कंचिली मंडल के गोल्ला कंचिली गांव में एक घर से 42 देसी बम, 10 बस्ते भरकर पत्थर और डंडे बरामाद हुए.
उन्होंने कहा, "इस गांव में राजनीति और सत्ता को लेकर दो गुटों में तनाव बना हुआ है. दोनों अलग-अलग राजनीतिक पार्टी से हैं. अपना दबदबा बनाए रखने के लिए इस तरह तैयारी करके रखे हैं. हमें इस गांव में तनाव को लेकर शक था इसीलिए सौंपेटा पुलिस ने गांव में तलाशी ली तो ये सब बरामाद हुए."
'ओडिशा ने मंगाते थे देसी बम'
डीसीपी ने कहा कि ये गुट 8-9 महीने से ओडिशा से देसी बम लाकर रखे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जाए. अभी भी असली आरोपी फरार हैं, उनको पकड़ने के बाद और जानकारी मिल सकती है.
राज्य में कोरोना की स्थिति
अगर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर बात करें तो यहां शनिवार को 115 नए मामले सामने आए. राज्य में शनिवार सुबह नौ बजे तक कुल 8,90,556 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 93 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है.
फिलहाल 921 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है. उसके अनुसार, अभी तक कुल 8,82,462 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 7,173 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है. चित्तूर जिले में एक बार फिर सबसे ज्यादा 32 नए मामले आए हैं, वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है.
Next Story





