
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश की योगी सरकार ने 42 पुलिस उपाधीक्षकों को ASP के पद पर पदोन्नत कर दिया है. इसके अलावा 33 पुलिस उपाधीक्षकों को ज्येष्ठ वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गई है. अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात 42 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है. प्रदेश के जिन 42 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक वेतनमान रू0 15600-39100 ग्रेड-पे रू 7600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-12 रू 78800-209200 )के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





