भारत
2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार, 14 बच्चे गंभीर
jantaserishta.com
7 Feb 2023 3:20 PM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
सोमेश्वर (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर से वायरल बुखार स्कूली छात्र छात्राओं को अपना शिकार बना रहा है। अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 विद्यालयों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है 14 बच्चे गंभीर मिले हैं जिन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
दरअसल स्कूल प्रबंधन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जीआईसी सलौज और हाई स्कूल सोमेश्वर पहुंची जहां सलौज में 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, इनमें से 24 बच्चे सर्दी जुखाम बुखार से पीड़ित मिले।
वही सोमेश्वर हाई स्कूल में 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें 14 बच्चे बीमार मिले। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को गंभीर बच्चों को घर पर ही आराम करने के निर्देश दिए गए हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड स्कूलवायरल फीवरUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand SchoolViral Fever
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





