
x
DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत बीते चार दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इसमें साढ़े 42 हजार लीटर से ज्यादा की अवैध शराब जब्त की गई। राज्य को नशामुक्त बनाने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में बीते चार दिनों में 42 हजार 660 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इस अवधि में एनडीपीएस एक्ट में 360 प्रकरण दर्ज करते हुए 382 लोगों को आरोपी बनाया गया है। भोपाल में एक हुक्का-बार लाउंज पर कार्यवाही की गई।
प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध एक साथ अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। आठ अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अवैध शराब के पांच हजार 764 प्रकरण दर्ज कर पांच हजार 790 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले एक हजार 178 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। प्रदेश में इस अवधि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 606 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गये हैं। धूम्रपान निषेध कानून में 606 प्रकरण दर्ज कर एक हजार 213 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
रीवा पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों से 25 क्विंटल महुआ लहान जब्त किया है। पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए कफ सिरप की सात हजार शीशियां भी पकड़ी हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 500 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





