भारत

देश की 41 भारतीय संस्थानों ने वल्र्ड क्यूएस रैंकिंग में प्राप्त किया स्थान, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
10 Jun 2022 6:49 AM GMT
देश की 41 भारतीय संस्थानों ने वल्र्ड क्यूएस रैंकिंग में प्राप्त किया स्थान, जानिए पूरी खबर
x

वर्ड यूनिवर्सिटी रिपोर्ट: लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा वीरवार को जारी वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 रैंकिंग में 41 भारतीय विश्वविद्यालयों ने क्यूएस रैंङ्क्षकग की सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसमें बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) को दक्षिण एशिया का सबसे तेजी से उभरता हुआ विश्वविद्यालय बताया गया है और विश्व में रैंकिंग रैंकिंग 155 है।

चार आईआईटी संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनायी क्यूएस रैंकिंग में भारत के चार आईआईटी संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनायी है। क्यूएस रैंकिंग की सूची में आईआईटी मुम्बई ने पांच पायदान की छलांग लगाते हुए लगाते हुए 172वां स्थान हासिल किया है। आईआईटी-बॉम्बे को भारत का दूसरा सबसे अच्छा संस्थान बताया गया है जबकि आईआईटी- दिल्ली ने 11 स्थान ऊपर चढक़र 174वां स्थान हासिल किया है। आईआईटी,कानपुर ने 13 पायदान चढक़र रैकिंग के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ 264वां स्थान हासिल किया है। जबकि आईआईटी रूडकी 31 स्थानों की छलांग लगाते हुए 369 वा स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी इंदौर ने 369वां स्थाना प्राप्त किया है। रैंङ्क्षकग के अनुसार ओपी ङ्क्षजदल ग्लोबल यूनिर्विसटी लगातार तीसरे साल क्यूएस की इस सूची में सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाला निजी विश्वविद्यालय है।

12 संस्थानों की रैंकिंग में सुधार,10 की रैंक में गिरावट: सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 41 भारतीय विश्वविद्यालयों में से 12 संस्थानों की रैंक में सुधार हुआ है। जबकि 10 की रैंक में गिरावट आई है। वहीं 12 संस्थान ऐसे है जिनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सात विश्वविद्यलाय ऐसे है जिन्होंने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है। रैंङ्क्षकग के अनुसार, 13 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अन्य वैश्विक प्रतिस्र्पिधयों के मुकाबले अपने शोध प्रभाव में सुधार किया है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) , दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जामिया मिलिया इस्लामिया (जामिया) जैसे देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की क्यूएस रैंङ्क्षकग में गिरावट आई है। डीयू को इसबार क्यूएस रैंङ्क्षकग सूची में 521-530 स्थान की श्रेणी में रखा गया है जबकि पिछली बार इसे 501-510 स्थान की श्रेणी में रखा गया था। जेएनयू इस बार क्यूएस रैंङ्क्षकग सूची में 601-650 स्थान की श्रेणी है जबकि पिछली बार 561-570 स्थान की श्रेणी में था। जामिया को इस बार की क्यूएस रैंङ्क्षकग की सूची में 801-1000 स्थान की श्रेणी में रखा गया है जबकि पिछली बार इसे 751-800 स्थान की श्रेणी में रखा गया था। इसके अलावा जामिया हमदर्द को 1201-1400 स्थान की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा हैदराबाद विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय और आईआईटी- भुवनेश्वर की रैंङ्क्षकग में भी गिरावट दर्ज की गयी है।

Next Story