भारत

40,000-45,000 खर्च, Tommy बना दूल्हा Jelly बनी दुल्हन, लोगों की भीड़

jantaserishta.com
16 Jan 2023 9:32 AM IST
40,000-45,000 खर्च, Tommy बना दूल्हा Jelly बनी दुल्हन, लोगों की भीड़
x
देखें वीडियो.
अलीगढ़ (आईएएनएस)| अलीगढ़ में एक अनोखी शादी काफी चर्चाओं में है। इस शादी में दूल्हा था कुत्ता टॉमी और दुल्हन थी कुतिया जॉली। लोगों ने रविवार को ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के बीच दो कुत्तों की 'शादी' करवाई। दूल्हा और दुल्हन को माला पहनाई गई और फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ 'सात फेरे' लिए गए।
सुखरावली के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी टॉमी के मालिक हैं, जबकि जॉली अतरौली के टिकरी रायपुर निवासी डॉ. राम प्रकाश सिंह की है।
शादी के दिन वधू पक्ष सुखरावली गांव पहुंचा। जॉली के परिवार से आए लोगों ने टॉमी को 'तिलक' लगाया। ढोल की थाप पर 'बारातियों' ने जमकर डांस किया।
शादी में देसी घी से तैयार खाना परोसा गया।
टॉमी के मालिक दिनेश ने कहा, चूंकि यह मकर संक्रांति का अवसर भी था, इसलिए हमने शादी का आयोजन किया। देसी घी का खाना बांटा गया। हमने इसके लिए लगभग 40,000-45,000 रुपये खर्च किए।
बाद में 'विदाई' रस्म निभाई गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story