
x
फोटो: सोशल मीडिया
प्राकृतिक आपदा का कहर भी दिखने लगा है।
बागेश्वर: उत्तराखंड में मानसून आते ही प्राकृतिक आपदा का कहर भी दिखने लगा है। बागेश्वर के कप कोट में वज्रपात में एक साथ 400 बकरियां मारी गई है। अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है कि आपदाओं का दौर शुरू हो गया है। बागेश्वर जिले में देर शाम गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।
जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखुटॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी के लिए रवाना हुई मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया।
मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है। विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर शीघ मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़वज्रपात400 बकरियांबकरियांUttarakhandUttarakhand NewsThunderstorm400 goatsgoats
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





