भारत

40 वर्षीय की महिला को प्रेमी ने मारा चाकू, हुई हत्या

Rani Sahu
4 Jan 2022 11:43 PM IST
40 वर्षीय की महिला को प्रेमी ने मारा चाकू, हुई हत्या
x
झारखंड के गोड्डा में मंगलवार को 40 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी

झारखंड के गोड्डा में मंगलवार को 40 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। चार बच्चों की मां पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी। घटना मेहरामा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार महिला का कथित तौर पर उस व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस के अनुसार महिला का शव धान के खेत में मिला। महिला के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की है।
डिप्टी एसपी शिवशंकर तिवारी के अनुसार जांच चल रही है। महिला का शव सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों और अन्य बातों को पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि महिला की शादी 20 साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले वह एक युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद वापस आई तो अपनी मां के घर रहने लगी थी।


Next Story