भारत

शर्मनाक मामला: ढाई साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गरजा बुलडोजर, गुस्से में लोग

jantaserishta.com
1 March 2024 8:54 AM IST
शर्मनाक मामला: ढाई साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गरजा बुलडोजर, गुस्से में लोग
x

शर्मनाक मामला: ढाई साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गरजा बुलडोजर, गुस्से में लोग 

आरोपी के घरवालों ने विरोध जताया लेकिन भारी संख्या में पुलिसवाले मौजूद थे।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार की देर रात एक 40 साल के शख्स ने ढाई साल की बच्ची के साथ हैवानियत की थी। आरोपी मासूम बच्ची का पड़ोसी है। इस मामले में अब मोहन सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। करीब दो दिन बाद आरोपी का घर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस की टीम अन्य अधिकारियों के साथ आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। आरोपी के घरवालों ने विरोध जताया लेकिन भारी संख्या में पुलिसवाले मौजूद थे। बुलडोजर ऐक्शन के दौरान घर के आसपास भीड़ जमा हो गई थी।
दरअसल, सोमवार की रात ढाई साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने बहला-फुसला कर उसे अपना पास बुलाया और बच्ची के साथ गंदा काम करने लगा। इस दौरान एक पड़ोसी ने आरोपी को देख लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के और लोगों ने भी आरोपी को उस दौरान देखा जब वह बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था।
जब पड़ोसी ने आरोपी को देखा तब बच्ची को उससे बचाया गया। मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। नागदा मंडी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के दो दिन बाद पुलिस और नागदा नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर आरोपी के घर पहुंची। विरोध के बीच कार्रवाई की गई और आरोपी का मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया।
आरोपी की पहचान सुरेश वर्रा के रूप में हुई है। वह नागदा का रहने वाला है। पड़ोसियों ने बच्ची के घरवालों को सूचना दी कि सुरेश उसके साथ गंदा काम कर रहा है। इस घटना के बाद इलाके के लोग नागदा के मंडी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग करने लगे।
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि रेप के आरोपी के मकान के अवैध हिस्से पर कार्रवाई की गई है। ऐसे कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाता रहेगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। इस घटना के बाद बच्ची को तत्काल मेडिकल और उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376, 376 ए-बी, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story