भारत
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में पीएम मोदी समेत 40 स्टार प्रचारक करेंगे चुनावी सभा
jantaserishta.com
27 March 2024 12:34 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले 5 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है।
उत्तराखंड बीजेपी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य में 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
पीएम मोदी और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्थान का भी नाम सूची में है। इसके अलावा यहां प्रचार करने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी भी आएंगे।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड बीजेपीबीजेपीबीजेपी स्टार प्रचारकUttarakhandUttarakhand BJPBJPBJP Star Campaigner
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





