भारत

खेत में रखी 40 क्विंटल फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Shantanu Roy
17 March 2024 4:21 PM IST
खेत में रखी 40 क्विंटल फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान
x
सिरोही। सिरोही खेत में रखी करीब 40 क्विंटल जीरे की फसल आग लगने से खाक हो गई। जिससे किसान को लाखों रूपए का ​नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा बरलूट थाना क्षेत्र के मंडवारिया रोड स्थित एक खेत में हुआ। जानकारी के अनुसार बरलूट निवासी अमराराम पुत्र धर्माराम चौधरी के बरलूट मंडवारिया रोड स्थित खेत में करीब 40 क्विंटल से अधिक जीरे की फसल काट कर रखी हुई थी, जिसकी रखवाली के लिए छगननाथ को वहीं रखा था। गुरुवार देर रात छगननाथ रखवाली के लिए खेत पर ही सो रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने जीरे की फसल में आग लगा दी। तपिश महसूस होने पर छगननाथ की नींद खली तो उसने देखा की फसल जल रही है। उसने हादसे की सूचना फसल के मालिक अमराराम चौधरी को दी। वो जब तक खेत पर पहुंचे फसल जलकर खाक हो चुकी ​थी। आग की चपेट में आने से छगननाथ का मोबाइल भी जलकर खाक हो गया। ​किसान और अन्य ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी बरलूट पुलिस और पटवारी को दी। हेड कॉन्स्टेबल सुरेश दान और पटवारी गौरी शंकर मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पटवार ने फसल की मौका रिपोर्ट तैयार की। किसान ने बरलूट थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लाखों रुपए का नुकसान होना बताया है।
Next Story