भारत

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

jantaserishta.com
7 May 2024 1:56 PM IST
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक इन सभी सीटों पर 40 प्रतिशत के लगभग (39.92 प्रतिशत ) मतदान हुआ है।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 49.27 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 31.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक गोवा में 49.04, छत्तीसगढ़ में 46.14, असम में 45.88, मध्य प्रदेश में 44.67, कर्नाटक में 41.59, उत्तर प्रदेश में 38.12, गुजरात में 37.83 और बिहार में 36.69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 39.94 प्रतिशत मतदाता दोपहर 1 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story