भारत

40 लाख का गांजा पकड़ाया, फलों में छिपाता था गिरोह

jantaserishta.com
18 May 2022 4:45 PM IST
40 लाख का गांजा पकड़ाया, फलों में छिपाता था गिरोह
x
गैंग का सरगना और कैंटर मालिक फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

गाजियाबाद: नंदग्राम पुलिस और एसपी सिटी की सर्विलांस टीम ने गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपए का ढाई कुंतल गांजा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि गैंग का सरगना और कैंटर मालिक फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए डबल स्टोरी गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी फरीद, थाना चरथावल मुजफ्फरनगर के कुटेसरा निवासी सलीम तथा सिहानी गेट नई बस्ती निवासी गौरव वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग आंध्रप्रदेश से फलों के बीच में छिपाकर गांजे की तस्करी करता था। आरोपी ऑन डिमांड गांजा सप्लाई करते थे। नंदग्राम थानाक्षेत्र के नंगला फिरोजपुर निवासी विवेक चौधरी गैंग का सरगना है। वह तथा उस्मापुर खुर्जा बुलंदशहर निवासी कैंटर मालिक संतोष फरार हैं। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को आमतौर पर मोटर व्हीकल एक्ट में सीज करती है। जिससे वह आसानी से छूट जाते हैं। लेकिन अब मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़े जाने वाले वाहनों को भी एनडीपीएस एक्ट में शामिल किया जाएगा। साथ ही तस्करों को सख्त सजा दिलाने के लिए मजबूत लिखा पढ़ी की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story