भारत

छापेमारी के बाद 40 लाख कैश जब्त...कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें

jantaserishta.com
23 March 2024 10:49 AM IST
छापेमारी के बाद 40 लाख कैश जब्त...कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें
x
मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कैबिनेट मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है और यहां से 40 लाख कैश जब्त किया गया है. ईडी सूत्रों के मुताबिक मंत्री कैश का स्रोत नहीं बता पाए. सबूत जुटाने के लिए ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. बता दें कि शुक्रवार शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में ईडी ने मंत्री चंदानाथ सिन्हा के बीरभूम के बोलपुर स्थित आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी. मैराथन छापेमारी और पूछताछ करीब 13 घंटे तक चली और रात करीब 10.30 बजे खत्म हुई. ईडी की टीम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चंद्र नाथ सिन्हा के आवास में दाखिल हुई है.
ईडी सूत्रों के मुताबिक ईडी को टीएमसी यूथ विंग के नेता कुंतल घोष के पास से एक रजिस्टर बरामद मिला था. उस रजिस्टर से उन्हें चंद्र नाथ सिन्हा का नाम मिला. शिक्षक भर्ती घोटाले में कुंतल घोष को ईडी ने पहले गिरफ्तार किया था.
ईडी ने बुधवार को बिजनेसमैन प्रसन्ना रॉय को कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ के लिए बुलाया था. 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों का दावा है कि उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले में उम्मीदवारों और पूर्व शिक्षा मंत्री समेत कई नेताओं के बीच बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी. पिछले साल प्रसन्ना को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी.
कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से पारित आदेश के बाद ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां कथित शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही हैं. जांच के दौरान प्रसन्ना रॉय का नाम सामने आया था, जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कोलकाता में चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों सहित अन्य लोगों के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी. इसी मामले में आरोपी पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कई तृणमूल कांग्रेस के नेता, राज्य शिक्षा विभाग के अधिकारी जेल में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story