भारत
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के 40 किमी लंबे पठानकोट-दयालाचक खंड के दिसंबर में खुलने की संभावना: जितेंद्र सिंह
jantaserishta.com
22 Oct 2026 10:49 AM IST

x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र धीरे-धीरे कनेक्टिविटी के एक नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कटरा को जोड़ने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर तेजी से कार्य जारी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस एक्सप्रेसवे का लगभग 40 किलोमीटर लंबा महत्वपूर्ण पठानकोट-दयालाचक खंड दिसंबर में खुल सकता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे अपडेट। इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को एक बड़ा विस्तार। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का लगभग 40 किलोमीटर लंबा पठानकोट-दयालाचक खंड दिसंबर तक खुलने की उम्मीद है।"
उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "इससे लखनपुर टोल प्लाजा से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और यात्रा का समय 50-70 मिनट से घटकर सिर्फ 25-30 मिनट रह जाएगा। 'यात्रा को आसान' बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नरेंद्र मोदी सरकार की एक प्रमुख विशेषता रही है।"
बता दें कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे 667 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड राजमार्ग है, जो दिल्ली को अमृतसर और कटरा से जोड़ता है। इसे तेज सड़क संपर्क उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात का दबाव कम करने और श्री माता वैष्णो देवी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
जुलाई 2026 में इस एक्सप्रेसवे के प्रमुख खंडों का उद्घाटन किया गया, जो दिल्ली और कटरा के बीच संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से कटरा की यात्रा में लगनेवाले समय को आधा कर देगा। इसके पूर्ण हो चुके खंडों से दिल्ली से कटरा तक की यात्रा का समय लगभग 14 घंटे से घटकर करीब 6 घंटे होने की उम्मीद है।
यह कॉरिडोर तीर्थयात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ मार्ग के आसपास औद्योगिक गतिविधियों और माल ढुलाई व लॉजिस्टिक्स को भी बढ़ावा देगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





