भारत

शराब के नशे में बालकनी में स्टंट करने वाले 4 युवक पहुंचे जेल, VIDEO

jantaserishta.com
5 Sept 2023 11:21 AM IST
शराब के नशे में बालकनी में स्टंट करने वाले 4 युवक पहुंचे जेल, VIDEO
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज 3 में हाई राइज सोसाइटी के अंदर फ्लैट के बाहर बनी स्लैब पर बैठकर स्टंटबाजी करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। स्टंटबाजी करने और उत्पात मचाने के जुर्म में युवक अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। सोसायटी के लोगों ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है। जिस बालकनी से चारों युवक स्टंट कर रहे थे वह 10वें फ्लोर पर है। जन्मदिन पार्टी का जश्न मनाने की आड़ में लोगों ने सोसायटी में जमकर बवाल काटा।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान योगेश, आकाश, मनोज व आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज तीन सोसायटी का है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात सोसायटी के डी-7 टावर में रहने वाले एक युवक योगेश का जन्मदिन था। देर रात तक योगेश ने अपने तीन साथियों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। शराब के नशे में धुत युवकों ने अपनी शर्ट उताकर बालकनी के छज्जे पर फेंक दी जिसके बाद चारों यह कहकर कंपटीशन करने लगे कि शर्ट को पहले कौन लेकर आएगा। चारों युवक बालकनी से छज्जे पर पड़ी शर्ट उठाने के लिए एक दूसरे के साथ खींचतान करने लगे। इसी दौरान सोसायटी के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बिसरख पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। युवकों को उत्पात मचाने से रोकने के लिए पड़ोसियों ने बिल्डर प्रबंधन को भी सूचित किया है। सूचना पर पहुंचे गार्डों ने उन्हें रोकना भी चाहा, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक युवक उत्पात मचाते रहे।गनीमत रही कि किसी का पैर नहीं फिसला। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story