भारत

प्रेम प्रसंग में युवती को लेकर भाग रहे थे 4 युवक, फिर...

jantaserishta.com
13 Jan 2022 11:28 AM IST
प्रेम प्रसंग में युवती को लेकर भाग रहे थे 4 युवक, फिर...
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला।

बारां: राजस्थान के बारां की छबड़ा स्थानीय पुलिस ने धरनावदा रोड से हैदराबाद तेलंगाना के चार युवकों को गिरफ्तार किया है. ये लोग एक युवती का अपहरण कर ले जा रहे थे. बुधवार को युवती के परिजनों की सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारी की गई है.

पुलिस के अनुसार छबड़ा थाना क्षेत्र की अचोली गांव निवासी एक युवती को आंध्रप्रदेश से आये चार युवकों द्वारा कार से अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद छबड़ा हेड कांस्टेबल आकाश शिंदे ने कांस्टेबल रणवीर एवं सुमेर सिंह तथा महिला कांस्टेबल लक्की गालव के साथ नाकेबंदी की थी. इस दौरान चाचैड़ा तिराहे पर एक युवती के साथ चार लड़के कार में दिखाई दिए. पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आंध्रप्रदेश निवासी शेख चांद पीर तथा तेलंगाना निवासी नागेंद्र रेडी, राजकुंता साईं माधव यादव व प्रवीण कुमार बताए तथा युवती ने अपना पता महाराष्ट्र हाल मुकाम छबड़ा थाना क्षेत्र बताया.
युवक शेख चांद पीर ने का कहा कि युवती अपनी इच्छा से उसके साथ आई है. परिवार वालों ने गलत सूचना देकर परेशान किया है. इसके बाद चारों लड़के मौके पर मौजूद लड़की की मां, नानी को धमकाने लगे. चारों युवकों को थाने पर लाकर गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता नहीं हैं ओर लड़की मौसी के यहां महाराष्ट्र में रहती थी और वहां बीयर बार में काम करती थी. इस दौरान युवकों के साथ पब्जी खेलते- खेलते उसकी आंध्रप्रदेश निवासी शेख चांद पीर से दोस्ती और प्यार हो गया. कुछ दिन पहले युवती की मां ने उसे अपने गांव बारां के छबड़ा क्षेत्र के आचैली गांव बुलाया लिया.
युवती ने प्रेमप्रंसग के चलते अपने दोस्त शेख चांद पीर को छबड़ा बुलाया. यह युवक वहां से कार से अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ लड़की को लेने आया. इस दौरान युवती को ले जाने की भनक परिवार के लोगों को लग गई. इसके बाद पुलिस की मदद से युवकों से लड़की को छुड़ाया गया और युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस और परिवार की समझाइस के बाद युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story