भारत

सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए 4 युवकों की मौत

jantaserishta.com
15 Feb 2022 6:29 PM IST
सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए 4 युवकों की मौत
x
मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मंगलवार शाम सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. यह हादसा बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से जन शताब्दी एक्सप्रेस शाम 4 बजकर 48 मिनट पर रवाना हुई थी. जब ट्रेन बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची, तभी रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे 4 युवक इसकी चपेट में आ गए. हादसे में मौके पर ही चारों युवकों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही जीआरपी थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और क्षत विक्षत शवों की पहचान की जा रही है.
हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल में भी रेलवे ब्रिज पर फोटो शूट कराने और सेल्फी लेने की कीमत दो लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी थी. एक युवक फोटोग्राफर था था जबकि दूसरा युवक खेती करता था. दोनों के शव शाहपुर में रेलवे ब्रिज के पास क्षत-विक्षत हालत में मिले थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story