भारत
खिलाने का बहाना...4 साल की मासूम बच्ची का कत्ल, सगे मामा पर लगा आरोप
jantaserishta.com
12 April 2026 8:28 AM IST

x
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस मासूम बच्ची के मामा की तलाश कर रही है, जिस पर हत्या का आरोप लगा है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान मृतका की पहचान हुई, जो पसौंडा क्षेत्र के शमशाद गार्डन की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्ची को उसका सगा मामा घर से खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने बच्ची की हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से शालीमार गार्डन क्षेत्र में फेंक दिया।
इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना टीला मोड़ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की ओर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अभी आरोपी जमील उर्फ छोटू के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





