भारत

4 साल की बच्ची को चार पहिया वाहन ने कुचला, पेट्रोल पंप पर हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
28 Feb 2022 1:25 PM IST
4 साल की बच्ची को चार पहिया वाहन ने कुचला, पेट्रोल पंप पर हुआ कुछ ऐसा...
x
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक 4 साल की बच्ची की चार पहिया वाहन के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई. घटना अंबासमुद्रम की है. यहां राजा नामक एक श्रमिक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर कहीं जा रहा था. तभी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए वह रास्ते में रुका.

जब वह पेट्रोल भरवा रहा था, तभी पेट्रोल पंप पर पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में राजा की 4 वर्षीय बेटी गाड़ी के नीचे आ गई ओर अपर्णा गंभीर रूप से घायल हो गई. वहां खड़े लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी.
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार का ड्राइवर जब गाड़ी पीछे कर रहा होता है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह पीछे खड़ी बाइक उसकी चपेट में आ जाती है.
इस हादसे में राजा को भी चोट आई है. जबकि उसकी पत्नी और दूसरा बच्चा बाल-बाल बच गए. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story