भारत

4 साल की बच्ची के साथ रेप

jantaserishta.com
30 May 2022 8:17 AM IST
4 साल की बच्ची के साथ रेप
x

करौली: राजस्थान के करौली में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने POSCO एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपी को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी 65 साल की महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे चुका है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार तीन महीने से हिंडौन सिटी के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में रहता है. शुक्रवार रात पीड़िता परिवार की तीन साल की छोटी बच्ची ने मां से पीने के लिए पानी मांगा. तो परिजनों ने देखा की उनकी बड़ी बेटी गायब है. बच्ची को आसपास तलाश गया पर वो कहीं नहीं मिली. सुबह लगभग 5 बजे कचरा कचरा बीनने वाली एक महिला को बच्ची कचरे के ढेर में पड़ी मिली.
परिजन लहुलुहान और बेहोशी की हालत में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गए. जहां से डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर मानते हुए जयपुर रेफर कर दिया. इलाज के बाद अब बच्ची की हालत में पहले से काफी सुधार है.
पीड़ित बच्ची ने पुलिस और परिजनों को बताया कि रात में सोते से समय उसे लड़का उठाकर ले गया. फिर उसके साथ गतल किया और उसे कई जगह दांतो से काटा भी. साथ ही डंडे से पीटा और जमीन पर पटक भी दिया. जिसकी वजह से उसकी पीठ छिल गई. गलत काम के बाद मुझे कपड़े पहनाए और पटरियों के पास कचरे में पटककर चला गया.
इस मामले की पुष्टि करते हुए SP शौलैंद्र सिंह इंदौरालिया ने बताया कि एक चार साल की मासूम बच्चे के साथ रेप का मामला सामने आया था. 5 थानों की पुलिस टीम ने मिलकर कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को कुछ चोट आई हैं लेकिन वो खतरे से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story