भारत

दरिंदगी की इंतहा: रेप के बाद कर दी हत्या

jantaserishta.com
14 Sept 2023 9:27 AM IST
दरिंदगी की इंतहा: रेप के बाद कर दी हत्या
x

DEMO PIC 

कुत्तों ने नोचा शव.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के बाद उसके शव को खेत में फेंकदिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
मंगलवार शाम नूरुल हक नाम के शख्स की चार वर्षीय बेटी खेलते-खेलते घर से अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. रात में कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर देखा कि खेत में कुत्तों का झुंड बच्ची के शव को नोच रहा था. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. शव की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले नूरुल हक की बेटी के तौर पर हुई.
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते दिन रात को सूचना मिली कि कंपल थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची का शव मिला है. बच्ची से रेप के बाद हत्या की गई थी. फॉरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक रूप में जांच की. तथ्यों को देखते हुए गांव के दो लोगों पर शक हुआ. हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि रेप के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या की थी. एक आरोपी नाबालिग है. दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story