भारत

आठवें फ्लोर से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, घरवालों को आधे घंटे बाद चला पता

jantaserishta.com
16 Jun 2023 3:32 PM IST
आठवें फ्लोर से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, घरवालों को आधे घंटे बाद चला पता
x

DEMO PIC 

सदमे में परिजन.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 4 साल के बच्चे की 8वें फ्लोर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 5.45 बजे की है। घटना के समय बच्चे के मां-बाप और बहन सो रहे थे। बच्चे के गिरने के बाद भी परिवार को नहीं पता चला। सुबह टहलने निकले लोग और सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। परिवार हाइड पार्क सोसाइटी के क्यू टावर के 8वें फ्लोर पर रहता था। उनका बेटा अक्षत चौहान 4 साल का था और बेटी 8 साल की है। परिवार के लोगों ने बताया कि बेटे को सुबह उठकर घर में घूमने की आदत थी। बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था। जिससे वो बाहर निकल गया। वहां ग्रिल के ऊपर गमलों के लिए बनाई गई रेलिंग से वो नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने की आवाज आने पर ग्राउंड फ्लोर के लोग बाहर आए। इसके बाद सोसाइटी के अन्य लोग और सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे।
करीब आधे घंटे बाद परिवार को पता चल सका। इसके बाद बच्चे को पहले मदरलैंड अस्पताल ले जाया गया। वहां से कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे के मृत घोषित कर दिया। जिस बालकनी से बच्चा गिरा, उसमें लगी रेलिंग 4.5 फीट की है। रेलिंग में गैप भी काफी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा इसी रेलिंग के बीच से गिरा होगा। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story