
x
DEMO PIC
डंपर चालक ने बिना देखे ही उस पर बालू फेंक दिया।
भुज (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के भुज में मिट्टी समतल करने वाली अर्थ लेवलिंग मशीन ने गलती से बालू रेत के नीचे 4 साल के बच्चे को जिंदा दबा दिया। पाढर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम प्रिंस विनोद मावी राधेराधे फर्म से सटे खुले मैदान में खेल रहा था। डंपर चालक ने बिना देखे ही उस पर बालू फेंक दिया।
यह देख लड़के के परिजन मौके पर पहुंचे और मजदूरों की मदद से प्रिंस को निकाल लिया।
लड़के को भुज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मयूरसिंह जडेजा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पाढर थाने के अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





