भारत
4 कार सवार महिलाओं ने किया अपहरण, शख्स का किया यौन शोषण
jantaserishta.com
24 Nov 2022 8:55 AM IST

x
DEMO PIC
हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब के जालंधर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कार सवार चार महिलाओं ने एक व्यक्ति से पता पूछने के बहाने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया। इसके बाद इन महिलाओं ने व्यक्ति का यौन शोषण किया। पीड़ित व्यक्ति लैदर के एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम करता है। हालांकि, पीड़ित की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित ने दावा किया कि जब वह उन्हें पता बता रहा था तब महिलाओं ने उसकी आंखों में कुछ छिड़कर उसका अपहरण कर लिया। उसने बताया कि महिलाएं सफेद कार में सवार थीं। युवक ने कहा कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
वास्तव में पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय मीडिया को घटना की जानकारी दी है। हालांकि, पीड़ित के वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि आईएएनएस नहीं करता है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि अगर उसका यौन शोषण हुआ है तो उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
पीड़ित ने स्थानीय पत्रकार के साथ इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे शिकायत दर्ज कराने से रोका है। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि चार कार सवार महिलाओं द्वारा उसका अपहरण करने के बाद यौन शोषण किया गया था।
युवक ने बताया की मेरे पास कार रूकी तो एक लड़की ने ने पर्ची पर लिखे पते के बारे में पूछा। जब वह पता पढ़ रहा था तब उनमें से एक ने कथित तौर पर उसकी आंखों में कुछ छिड़क दिया, जिसके बाद उसे दिखना बंद हो गया। उसने आरोप लगाया कि महिलाएं उसे सुनसान जगह पर ले गईं जहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसका यौन शोषण किया। इसके बाद महिलाएं उसे सुनसान जगह पर फेंकर फरार हो गईं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





