भारत

मालगाड़ी के 4 वैगन हुई बेपटरी, रेल सेवा बाधित

Nil dhankar
30 Sept 2023 5:14 PM IST
मालगाड़ी के 4 वैगन हुई बेपटरी, रेल सेवा बाधित
x
BREAKING

मुंबई. मुंबई के पनवेल-कलंबोली सेक्शन आज एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे की वजह से रेल यातायात बाधित हो गया है। जानकारी के मुताबिक पनवेल से वसई की ओर जा रही मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। पनवेल-कलंबोली सेक्शन के बीच 4 वैगन और ब्रेकवैन पटरी से उतर गए।

जानकारी के मुताबिक पनवेल से दिवा की ओर जानेवाली अप लाइन पर यह हदसा हुआ है। वहीं डाउन लाइन (दिवा से पनवेल) सुरक्षित हैं। हादसे के बाद कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया गया है। धीरे-धीरे ट्रेनों को इस रूट से निकाला जाएगा।


Next Story