
x
मचा कोहराम.
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में पवित्र माह सावन की पहली सोमवारी को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गए एक ही गांव के 6 लोग नदी में डूब गए, जिसमें से चार की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, कोढा प्रखंड के खेरिया गांव के छह लोग सावन सोमवार को लेकर ऐतिहासिक काढ़ागोला घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान ही छह लोग गहरे पानी में चले गए। नाविकों ने जब लोगों को डूबते देखा तो दो लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया लेकिन चार लोगों को मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम कुमार (15), रतन कुमार (18), पप्पू कुमार (16) और हर्ष कुमार (14) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरन साह और बरारी के थाना प्रभारी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
थाना प्रभारी ने बताया कि चारों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसकटिहारगंगा नदीडूबने से मौतBiharBihar NewsBihar PoliceKatiharGanga RiverDrowning Death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





