भारत

मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही...9 लोगों की मौत

jantaserishta.com
10 Jun 2021 6:39 AM IST
मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही...9 लोगों की मौत
x

ani 

ब्रेकिंग न्यूज़

मुंबईकरों के लिए बुधबार का दिन काफी परेशान करने वाला था, जहां दिनभर मूसलाधार बारिश के चलते मुंबईकर परेशान रहे तो वहीं देर रात करीब 11 बजे मालवणी इलाके का एक 4 मंजिला इमारत अचानक से ढह गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई.




मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में चार मंजिला इमारत बुधवार रात 11.10 बजे ढही. इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जिस वक्त इमारत ढही उस वक्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत के अंदर थे.
घटना के तुरंत बाद फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच गई. स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे 15 लोगों को बचाया गया. फंसे हुए लोगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक उस वक्त इस इमारत में करीब 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिसमें कई बच्चे भी थे, घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानिय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया. घायलों में कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है.
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि आसपास की तीन इमारतें 'खतरनाक' स्थिति में हैं और उसे खाली करा लिया गया है.
महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के अनुसार, शहर में भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई है.
मुंबई में कल बुधवार को दिनभर तेज बारिश हुई. इससे शहर के कुछ हिस्सों में जल-जमाव हो गया और यहां तक कि सड़कों और रेल पटरियों को बंद कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story