भारत

बिग ब्रेकिंग: दिल्ली के आजाद मार्केट में 4 मंजिला इमारत ढही, मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
9 Sept 2022 9:33 AM IST
बिग ब्रेकिंग: दिल्ली के आजाद मार्केट में 4 मंजिला इमारत ढही, मची चीख-पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई है. इसमें कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है. इसके गिरने की कॉल सुबह 8:50 पर मिली थी, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू की टीम रवाना हो गई है.

आजाद मार्केट इलाके के शीश महल में बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इसमें कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है. अब तक 2 मजदूरों के घायल होने की खबर है. इसके गिरने की कॉल सुबह 8:50 पर मिली थी. इसके बाद मौके पर रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है.
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी. बताया गया था शीश महल इलाके में हाउस नंबर 754 गिर गया है. जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story