
दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में आज अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली के शक्ति विहार में मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। 4 मंजिला इमारत ध्वस्त हुई है, जिसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी है। इमारत कैसे गिरी, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और NDRF की तरफ से भी कोई बयान नहीं दिया गया है।
#WATCH | A building collapsed in the Mustafabad area of Delhi, several feared trapped. Dog squad, NDRF and Police teams at the spot. Rescue operations underway.
— ANI (@ANI) April 19, 2025
More details awaited. pic.twitter.com/9yS3TKdxDm
#WATCH | A building collapsed in the Mustafabad area of Delhi, several feared trapped. NDRF and Police teams at the spot. Rescue operations underway
— ANI (@ANI) April 19, 2025
More details awaited. pic.twitter.com/Nakb5gUMf6





