भारत

BIG BREAKING: 4 जवान शहीद, डोडा मुठभेड़ पर बड़ी खबर

Nil dhankar
16 July 2024 7:25 AM IST
BIG BREAKING: 4 जवान शहीद, डोडा मुठभेड़ पर बड़ी खबर
x
वीडियो

जम्मू jammu news। डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ Encounterजारी है. जम्मू संभाग के डोडा जिले Doda districtके धारी घोट उरारबागी इलाके के जंगलों में सोमवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में चार जवान शहीद हुए हैं और कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान ऑपरेशन में जुटे हैं. इसी बीच डोडा हाईवे को भी पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है और सुरक्षा बल पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं. इसके साथ ही आने-जाने वाली हर एक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है.

jammu kashmir कल रात से चल रही है मुठभेड़ - सेना की 16 कोर के अनुसार, डोडा के उत्तर में जनरल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर के जवानों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया. करीब रात नौ बजे आतंकवादियों का पता चला, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


Next Story