भारत

लाखों के हथियार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 Jan 2023 3:31 PM GMT
लाखों के हथियार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई में शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने इसके साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को 12 बोर के 6 तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कंपिल थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने इनामी शातिर अपराधी व उसके साथी को शस्त्रों के जखीरे व शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। थाना कंपिल पुलिस ने ग्राम सिरसा निवासी भूरे शर्मा एवं उसके साथी सतीश शर्मा को नगला रैद से गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर 12 बोर के 6 तमंचे, 315 बोर 2 तमंचे कारतूस। अर्द्ध निर्मित तमंचे खोखा एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि भूरे पर 15 हजार का इनाम था। वह गैंगस्टर के मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि थाना कंपिल पुलिस ने ग्राम खेतलपुर सौरिया निवासी भूरे उर्फ रामरतन पुत्र राम सिंह एवं जनपद कासगंज थाना पटियाली के ग्राम सलेमपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र लटूरी सिंह को गिरफ्तार किया है। भूरे के पास 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस बरामद हुए हैं। राजू पर 15 हजार एवं भूरे पर 10 हजार का इनाम था। दोनों शातिर गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित थे।
Next Story