भारत

ड्राई डे पर अवैध रूप से देसी और महंगे ब्रांड की शराब बेचते 4 तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Oct 2023 3:24 PM IST
ड्राई डे पर अवैध रूप से देसी और महंगे ब्रांड की शराब बेचते 4 तस्कर गिरफ्तार
x
नोएडा: ड्राई डे के दिन देसी और विदेशी मदिरा को अवैध तरीके से बेचने वाले चार तस्करों को आबकारी विभाग और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों के पास से देसी शराब मिस इंडिया से लेकर रेड लेबल, जॉनी वॉकर और एब्सलूट वोडका पकड़ी गई है।
नोएडा में आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर छापामारी करके देसी और विदेशी महंगे ब्रांड की शराब बरामद की। इन मामलों में 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई। ये सभी दो अक्टूबर को ड्राइ डे होने के चलते महंगे दाम पर अवैध रूप से शराब बेच रहे थे।
पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि नोएडा की झुग्गियों में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। जानकारी मिलते ही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने सेक्टर-5 की झुग्गियों में थाना फेज-1 के साथ मिलकर दबिश दी। वहां से एक आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 148 मिस इंडिया ब्रांड की 200 एमएल की बोतल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि बरामद अवैध शराब एवं गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 एवं थाना जेवर के साथ संयुक्त रूप अभियान चलाकर धनसिया प्याऊ के पास से सतेन्द्र पुत्र मुकुटपाल के कब्जे से 200 एमएल की 45 बोतल, करीब नौ लीटर फार सेल इन यूपी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को थाना जेवर से मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चंद ने दबिश देकर थाना बिसरख स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा के पास से माजिद और अंकित कुमार को एक स्कूटी में से जॉनी वॉकर, रेड लेबल ब्रांड की 6 बोतलें फॉर सेल इन हरियाणा 750 एमएल के साथ पकड़ा। शाहबेरी स्थित उनके फ्लैट की तलाशी लेने पर जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्रांड विदेशी मदिरा की 6 बोतल फॉर सेल इन हरियाणा की मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story