भारत

सो रहे 4 की मौत: ट्रक बना काल, झोपड़ी के ऊपर पलटा

jantaserishta.com
20 July 2024 9:05 AM IST
सो रहे 4 की मौत: ट्रक बना काल, झोपड़ी के ऊपर पलटा
x
महिला आठ माह की गर्भवती थी।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास अयोध्या हाइवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। मौंरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों की मौक़े पर मौत हो गई। एक सात साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी।
मूल रूप से बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर था।वह हाइवे किनारे झोपड़ी में पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। शुक्रवार रात सब झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। वैष्णवी हादसे की चपेट में आने से बच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीलम के भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story