भारत

दिल्ली के सरोजनी नगर में लगी आग, 4 दुकानें और 20 स्टॉल जलकर खाक, VIDEO

jantaserishta.com
25 April 2023 1:22 PM IST
दिल्ली के सरोजनी नगर में लगी आग, 4 दुकानें और 20 स्टॉल जलकर खाक, VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में बाबू मार्केट में मंगलवार को आग लग गई जिसमें कपड़े की चार दुकानें और 20 अस्थायी स्टॉल जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बाबू मार्केट में दुकान नंबर-1 में आग लगने की सूचना देर रात 2.21 बजे मिली।
गर्ग ने कहा, कुल पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग कपड़ों की चार दुकानों और 15 से 20 अस्थायी दुकानों में लगी थी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story