भारत

4 रिटायर्ड IAS ने ली भाजपा की सदस्य्ता

Shantanu Roy
13 Aug 2023 2:26 PM GMT
4 रिटायर्ड IAS ने ली भाजपा की सदस्य्ता
x
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक और दलबदल का दौर जारी है। रविवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 पूर्व प्रत्याशी समेत 4 रिटायर्ड IAS, एक जज, पुलिस अधिकारी और एक डॉक्टर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। 2018 में खंडवा के पंधाना से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं छाया मोरे, सिहोरा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ी सिंह आर्मो, रिटायर्ड IAS कवीन्द्र कियावत, वेदप्रकाश शर्मा, रघुवीर श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्रा, मंडला से पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उईके, सरदारपुर से पूर्व एसडीओपी राम सिंह मेडा, भगवानपुरा से शिशु रोग विशेषग्य डॉ हितेश मुजाल्दा ने बीजेपी का दामन थामा है। साथ ही युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा बघेल समेत धार, गंधवानी, मांधाता, भीकनगांव और मंडला से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। सभी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कवीन्द्र कियावत- रिटायरमेंट के बाद से ही वे बीजेपी के लिए अनौपचारिक रूप से काम कर रहे थे। आज उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
रविन्द्र मिश्रा- 2002 बैच के आईएएस रविन्द्र मिश्रा पन्ना के कलेक्टर रह चुके हैं। उनके ऊपर एक रेप का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद पन्ना से तबादला किया गया था।
वेद प्रकाश शर्मा- जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर रह चुके IAS वेदप्रकाश शर्मा कांग्रेस विधायक तरुण भनोट की सीट जबलपुर पश्चिम से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं।
रघुवीर श्रीवास्तव- मध्यप्रदेश कैडर के 1992 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रघुवीर श्रीवास्तव भी राजनीति में किस्मत अजमा रहे हैं। इन पर बहू ने गंभीर आरोप लगाए थे।
2 दिन पहले छाया मोर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ी थी। पंधाना में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से छाया मोरे नाराज थी। इस्तीफे में छाया मोरे ने लिखा था कि 2018 में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में काम करने वालों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के विरोध में हम 60 कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल जाकर कमलनाथ से हमारी नाराजगी व्यक्त कर आये थे, जिसके बावजूद भी उन लोगों को पद से नहीं हटाया गया। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी की कद्र करते हुए मैं अपने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देती हूं। इसे स्वीकार करें।
Tags4 रिटायर्ड IASIAS ने ज्वाइन की भाजपाभाजपा की सदस्य्ताIAS का कामरिटायर्ड IAS भाजपा में शामिल4 Retired IASIAS Join BJPMembership of BJPWork of IASRetired IAS Join BJPएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story