भारत

कर्नाटक में आज पीएम मोदी की 4 जनसभाएं

Nilmani Pal
28 April 2024 6:48 AM IST
कर्नाटक में आज पीएम मोदी की 4 जनसभाएं
x

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में 4 जनसभाएं करेंगे। पीएम पहले बेलगावी जाएंगे। इसके बाद उत्तर कन्नड़ के सिरसी और दावणगेरे जाएंगे। आखिर में वे बेल्लारी जाएंगे। मोदी लगातार कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। 27 मार्च को उन्होंने कोल्हापुर में फिर कहा- कांग्रेस की सरकार आई तो वो महिलाओं के सोने-चांदी की जांच करवाएगी और इसे अल्पसंख्यकों में बांट देगी।

PM ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो ये CAA को खत्म कर देंगे। कश्मीर में धारा 370 को वापस लाएंगे। ये वो लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनने का विरोध किया। तमिलनाडु में इनकी करीबी पार्टी DMK के नेता डेंगू और मलेरिया से तुलना कर सनातन धर्म को बदनाम कर रही है। महाराष्ट्र में इन्हें सम्मान के साथ बुलाया जाता है।


Next Story