भारत
सोना कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित, ऐसे हुआ खुलासा
jantaserishta.com
21 Nov 2022 11:46 AM IST

x
मचा हड़कंप।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक के चार पुलिसकर्मियों को चिक्कमंगलूर जिले में एक स्वर्ण व्यापारी से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने और तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चारों की पहचान अज्जमपुरा पुलिस स्टेशन से जुड़े सब-इंस्पेक्टर लिंगराजू, कांस्टेबल धनपाल नायक, ओंकारमूर्ति और शरत राज के रूप में हुई है।
आरोपी पुलिसकर्मियों ने 11 मई को दावणगेरे में स्वर्ण व्यापारी रोहित सांकला की कार को रोका। उसके पास 2 किलो 450 ग्राम सोना था, जिसे वह बेलूर ले जा रहा था। सोना मिलने पर उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने 10 लाख रुपये रिश्वत नहीं दी तो उसके खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज किया जाएगा।
बाद में उन्होंने सांकला से 5 लाख रुपये लेकर उसे जाने दिया।
स्वर्ण व्यवसायी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी और जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





