भारत
BIG BREAKING: 4 लोगों पर गोली चला दी, सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
9 Feb 2023 8:52 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
महिला से चेन स्नैचिंग के दौरान गोली मारी गई है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अब पटना में अपराधियों ने एक साथ चार लोगों को गोली मारी है. शास्त्रीनगर थाना इलाके के ऊर्जा स्टेडियम के पास एक महिला से चेन स्नैचिंग के दौरान गोली मारी गई है. वारदात बीती रात तकरीबन 1 बजे हुई है. हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है.
बताया जा रहा है कि हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग स्कूटी और बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे. अभी वह ऊर्जा स्टेडियम के पास पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हॉस्टल संचालिका से चेन मांगने लगे. हॉस्टल संचालिका चेन भी दे रही थी, लेकिन तभी उसके साथ मौजूद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया.
इस पर तीनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में हॉस्टल संचालिका समेत चार लोगों को गोली लग गई. सभी घायलों को आनन-फानन में आईजीआईएमएस ले जाया गया, जहां देर रात सभी का ऑपरेशन किया गया. इस वारदात के बाद पटना में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने अफराधियों की तलाश शुरू कर दी है.
वारदात के बाद देर रात घटनास्थल पर पटना पुलिस की टीम पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस महिला से चेन स्नैचिंग हो रही थी, वह बोरिंग रोड पर एक हॉस्टल का संचालन करती है. फिलहाल चारों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने एक अपराधी की पहचान कर ली है, जिसे पकड़ने की कोशिश हो रही है.
शास्त्री नगर इलाके में एक पखवाड़े के अंदर यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि बीती रात 4 लोगों को लूट के क्रम में गोली मार दी गई. ऐसे में पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं.
Tagsपटनापटना न्यूज़पटना पुलिसशास्त्रीनगर थानाचेन स्नैचिंगPatnaPatna NewsPatna PoliceShastri Nagar Police StationChain Snatching
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





