भारत

घर में घुसकर 4 लोगों की हत्या, बदमाशों के आतंक से थर्राय इलाके के लोग

jantaserishta.com
2 Oct 2021 1:17 PM IST
घर में घुसकर 4 लोगों की हत्या, बदमाशों के आतंक से थर्राय इलाके के लोग
x
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है.

रांची: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के हाटगम्हरिया में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. मृतकों में पति, पत्नी, देवर और 6 साल का बच्चा शामिल है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

यह वारदात हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी में शुक्रवार देर रात को घटी. यहां अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के चार सदस्यों का गला काटकर हत्या कर दी. हमलावर इतने निर्दयी थे कि उन्होंने 6 साल के मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है.
शव को खेत में फेंका
घटना में ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी (22 साल), 6 साल का बेटा मुगरू और भाई गोबरो की मौत हो गई. चारों की हत्या के बाद बदमाशों ने शव को गांव से दूर खेत में ले जाकर फेंक दिया. सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने चारों शवों को खेत से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. उधर, इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है. लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा कर सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story