भारत

4 लोग गए जेल, सर तन से जुदा के नारे लगाए गए

jantaserishta.com
11 Aug 2022 3:40 PM IST
4 लोग गए जेल, सर तन से जुदा के नारे लगाए गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

जौनपुर: जौनपुर में मोहर्रम के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद नारे के विवाद के बाद एक और आपत्तिजनक नारा गूंजने का मामला सामने आया है। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव बाजार का है। यहां बुधवार की शाम ताजिया दफन करने जा रहे मुस्लिम युवकों ने सर तन से जुदा के आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि बुधवार को मोहम्मद हुसैन के मातमी जुलूस में शामिल लोगों ने खुलेआम सर तन से जुदा के नारे लगाए। आरोप है कि नारेबाजी करते हुए दूसरे समुदाय के लोगों को सांप्रदायिक उन्माद के लिए उकसाया गया। इसका वीडियो वायरल होते है एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष मीरगंज ने करियांव के चार लोगों मोशकील, अब्दुल, जीशान और हारिस को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मीरगंज के करियाव में मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिया दफन के दौरान जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगने की बात प्रकाश में आई थी। इसका वीडियो वायरल हुआ। घटना की छानबीन कराकर लोगों की पहचान कर थाना मीरगंज पर केस दर्ज कराते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मो शकील, अब्दुल जब्बार, मो निसान और मो हरीश शामिल हैं। इन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story