भारत

रेलवे में हड़कंप: ट्रेन में 4 लोगों की हत्या, देखें अंदर की भयानक तस्वीरें

jantaserishta.com
31 July 2023 9:21 AM IST
रेलवे में हड़कंप: ट्रेन में 4 लोगों की हत्या, देखें अंदर की भयानक तस्वीरें
x
कांस्टेबल और एएसआई में हुई थी कहासुनी.
Jaipur Express Firing: गुजरात से मुंबई आ रही जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर में हुई है। मरने वालों में आरपीएफ के एक एएसआई और तीन यात्री शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांस्टेबल चेतन ने गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि जयपुर एक्सप्रेस जयपुर से मुंबई जा रही थी। खबरों के मुताबिक, कांस्टेबल की अपने सहकर्मी से बहस हो गई और जब कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने गोली चला दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
फायरिंग की यह घटना 31 जुलाई को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एक्सप्रेस में हुई है। बोगी बी-5 में गोली चली। एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई पर गोली चलाई। कांस्टेबल को भायंदर चौकी पर पकड़ा गया है। डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story