भारत

4 लोगों की मौत: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार...तीन की हालत गंभीर

Admin2
20 Feb 2021 12:35 PM IST
4 लोगों की मौत: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार...तीन की हालत गंभीर
x
भीषण सड़क दुर्घटना

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार ओमनी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. हादसे में ओमनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं. पता चला कि ओमनी कार सवार बदायूं से बालाजी जा रहे थे. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू कराया है. घटना थाना राया क्षेत्र के गांव कोयल रेलवे फाटक के समीप हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने वरिष्ठ अघिकारियों को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए हैं.

Next Story